Himachal News: पुलिस ने काटे 425 वाहनों के चालान

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 425 वाहनों के चालान काटे गए,जिनमें से 120 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 84200 /-रूपये वसूल किए गए।इसी कड़ी में सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर कुल 13 व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रुप में  1050/-रुपये वसूल किए ।

इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना अम्ब के तहत दो वाहनों के चालान काटे गए जिन्हें आगामी कार्यवाही हेतु अदालत भेजा गया, पुलिस चौकी सन्तोषगढ के अन्तर्गत एक वाहन का चालान करके जुर्माने के रुप में 5000/- रुपये व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र शर्मा

(LR) ऊना ने दो वाहनों के चालान करके जुर्माने के रुप में 20000/-रुपये, जिला ऊना के तहत कुल पांच वाहनों के चालान करके तीन चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रुप में 25000 /- रुपये वसूल किए गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *