Punjab News: घर में घुसा चोर, महिला ने दिखाई दबंगी, किया काबू, देखें वीडियो

गुरदासपुरः तिबारी रोड पर चिकन बाइट के साथ वाली गली में एक घर में चोर ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। इस दौरान महिला नें दबंगी दिखाते हुए चोर को काबू कर लिया। घटना रात 2 बजे की है, जहां प्रवासियों चोर घुस आया। घटना की जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि रात क़रीब 2 बजे पानी पीने के लिए उठी थी तो मैंने चोर को देखा। इस दौरान देखा चोर हमारे साथ वाले कमरे में सामान उठा रहा है, जिसके बाद मैंने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और चीलाकर सबको नींद से उठा दिया। महिला की आवाज सुनकर घर के सभी लोग जाग गए और चोर को काबू कर लिया।

मामले की जानकारी देते हुए साजन नामक नौजवान ने बताया कि रात क़रीब 2 बजे चोर घर के अंदर मेरे कमरे में आ गया। घटना के दौरान दूसरे कमरे में से महिला पानी पीने के लिए उठी तो उसने देखा कि मेरे कमरे में चोर सामान उठा रहा है।

जिसके बाद उसने दरवाजा बंद कर दिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो मैंने उठकर आया और चोर को मौके पर काबू कर लिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें 112 नंबर पर टिबरी रोड घर में चोर के घुसने की सूचना मिली। जिसे काबू करके थाने में ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *