Punjab News: इस सीमावर्ती इलाके में Himachal की तर्ज पर Toll Tax वसूलने का प्रस्ताव पारित, देखें Video

Written by

in

रूपनगरः जिले के ब्लाक नंगल की नगर कौंसिल की अहम बैठक नगर कौंसिल के चेयरमैन संजय साहनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए जिसमें हिमाचल की तर्ज पर पंजाब में भी टोल टैक्स लगाने का निर्णय अहम रहा। इस निर्णय को पारित कर डायरेक्टर लोकल बॉडी को भेजा गया है।

जानकारी देते पार्षद सुरेंद्र पम्मा ने बताया कि नंगल नगर कौंसिल भी हिमाचल की तर्ज पर पंजाब हिमाचल की सीमा पर टोल लगाने जा रहा है जिसमें मात्र पंजाब की गाड़ियों को छोड़कर अन्य राज्यों की गाड़ियों से टोल वसूल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे के निकट 5 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों से टोल टैक्स नहीं वसूल किया जा सकता, लेकिन हिमाचल सरकार हिमाचल नंबरों को छोड़ हर किसी से टैक्स वसूल कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर हिमाचल की सीमाओं पर टोल बैरियर लगते हैं, तो इससे नंगल नगर कौंसिल को करोड़ों का लाभ होगा। वहीं सरकार की ओर से शहर में डोर टू डोर सैग्रिगेशन के लिए लोगों से चार्ज लेने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे कौंसिल ने होल्ड किया। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव शहर के लोगों के हित के लिए नहीं है। जब तक बाकि जिले इसे लागू नहीं करते, तब तक नगल में यह प्रस्ताव पास नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल नगल अभी समर्थ है कि वह यह चार्ज खुद भर सकता है। वहीं इसी के साथ कई अन्य प्रस्वात भी पारित किए गए।

दूसरी और सभी पार्षद काले बिल्ले लगाकर नगर कौंसिल की बैठक में पंहुचे। इन पार्षदों का आरोप था कि बैठक में सर्वसमति से पारित किए गए काम भी नहीं हो पा रहे जिस कारण आज रोष स्वरूप काले बिल्ले लगाए गए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *