Punjab News: KC Royal Hotel में पुलिस की Raid, जुआ खेलते 16 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

25.30 लाख नगद, 13 मोबाइल फोन और 6 कारें बरामद

मोहालीः जीरकपुर में केसी रॉयल होटल में पुलिस ने रेड की। इस दौरान पुलिस ने होटल में चल रहे जुए के अड्डे पर रेड करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जुए में होटल के कर्मचारी भी शामिल थे। मौके पर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25.30 लाख कैश, 13 मोबाइल फोन और 6 कारें बरामद की हैं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जीरकपुर थाने में जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि पिछले 8-9 दिनों से उनकी टीमें जुआरियों की तलाश में जुटी हुई थीं। लेकिन आरोपी लगातार ठिकाना बदल रहे थे। ऐसे में, जैसे ही उनकी टीम को आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना मिली तो पुलिस ने होटल में रेड कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से अधिकतर लोगों की उम्र 40 साल से अधिक है। इससे पहले चंडीगढ़ में इस तरह का मामला सामने आया था। जब एक नामी होटल में 26 लोगों को अरेस्ट किया गया था। यह सारी नारी कारोबारी व ससूखदार थे। यह मामला काफी चर्चा में रहा था। साल 2018 में यह मामला सेक्टर -17 थाने में दर्ज में हुआ था। इसके बाद अब यह मामला सामने आया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *