Punjab News: Sidhu Moose Wala के जन्मदिन पर 3 गीत रिलीज़, कुछ ही मिनटों में मिले इतने व्यूज

Written by

in

उधर, डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म ‘The Killing Call’ रिलीज, परिवार ने जताई आपत्ति

चंडीगढ़ः पंजाबी गायक दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के आज जन्मदिन पर उनके 3 गीत रिलीज़ किए गए। शुभदीप सिंह के गीत TAKE NOTES, NEAL और 0008 को कुछ ही मिनटों में लाखों लोगों ने देखा। सिद्धू के जन्मदिन के अवसर पर उनके फैंस को खास तोहफा मिला है। दरअसल, मूसेवाला के तीन गीतों की EP ‘MOOSE PRINT’ रिलीज़ हो चुकी है। इस EP के ये तीनों गीत ‘नील’, ‘ट्रिपल ज़ीरो 8’ और ‘टेक नोट्स’ हैं। काबिले तारीफ बात यह है कि मूसेवाला के ये गीत उनके यूट्यूब चैनल पर ही रिलीज़ किए गए हैं। रिलीज़ होते ही ये गीत छा गए और कुछ ही मिनटों में इनके व्यूज लाखों में पहुंच गए। मूसेवाला के पिता बलकौर ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर EP एल्बम का पोस्टर साझा किया था, जिसे 1.3 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले थे। इसके साथ ही बलकौर सिंह ने कहा था कि फैंस को सिद्धू का वही अंदाज़ दिखेगा, जिन गीतों को सिद्धू को रोक दिया जाता था, वही रिलीज़ करने पड़े। पंजाबी दिवगंत गायक सिद्धू मूसेवाला के क़त्ल पर बनी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म ‘The Killing Call’ को बीबीसी ने विवाद के बीच रिलीज़ कर दिया है। बीबीसी ने यह डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म अपने यूट्यूब चैनल पर जारी की है। हालांकि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने इस डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने डॉक्यूमेंट्री की रिलीज़ रोकने के लिए मानसा अदालत में याचिका दायर किया है, लेकिन बीबीसी ने परिवार की कड़ी आपत्तियों को नजरअंदाज करते हुए इस डॉक्यूमेंट्री को यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ कर दिया। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि हमें इस डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई थी। हमें नहीं पता था कि इसमें क्या दिखाया जाएगा। फिलहाल सिद्धू का मामला अदालत में चल रहा है, जिससे यह केस प्रभावित हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर डॉक्यूमेंट्री में कुछ आपत्तिजनक है तो यह अदालत की सुनवाई को प्रभावित कर सकता है। बताया जा रहा है कि आज सिद्धू मूसेवाला का जन्मदिन भी मनाया जा रहा है। आज सिद्धू मूसेवाला का 32वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। बता दें कि शुभदीप उर्फ सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को मानसा जिले के गांव मूसा में हुआ था। 29 मई 2022 को मानसा के गांव जवाहरके में सिद्धू मूसेवाला की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *