Metro Hospital के Physiotherapy Centre में लगी आग, देखें वीडियो

Written by

in

नोएडाः सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल के बेसमेंट में फिजियोथेरेपी सेंटर में आज सुबह करीब 8 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर सर्विस यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझा दिया और स्मोक एक्सट्रैक्शन सिस्टम की मदद से धुएं को बाहर निकाला।

इस घटना में कोई जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है। शुरुआती जांच के अनुसार, आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग फिजियोथेरेपी सेंटर के बेसमेंट में लगी, जिसके कारण धुआं अस्पताल की मुख्य इमारत में नहीं फैला। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-24 की पुलिस और फायर ब्रिगेड की 3 यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची। मेट्रो अस्पताल के कर्मचारियों ने भी तत्परता दिखाते हुए आग को फैलने से रोकने की कोशिश की, जिससे नुकसान को सीमित रखने में मदद मिली। सीएफओ, गौतमबुद्धनगर प्रदीप कुमार ने बताया कि मेट्रो अस्पताल सेक्टर-11 नोएडा में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए 3 फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल पर रवाना हुई, आग बेसमेंट पर मुख्य भवन से अलग बने फिजियोथेरेपी यूनिट में लगी थीअस्पताल जिस कारण धुआं भवन में अंदर नहीं गया, न ही किसी मरीज को शिफ्ट करने की आवश्यकता पड़ी। वहीं, मौके पर मौजूद मेट्रो अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा आग को बुझाने की मदद की, जिससे आग एक दायरे में सीमित हो गई। फायर सर्विस यूनिट द्वारा मौके पर पहुंचकर आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है, तथा स्मोक एक्सट्रैक्शन सिस्टम का इस्तेमाल कर धुएं को बेसमेंट से बाहर निकाला दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *