Punjab News: विवादों में घिरा Shankar Dhaba, देखें वीडियो

Veg की जगह भेजा Non-Veg, ग्राहक का आरोप

श्री मुक्तसर साहिबः जिले में परिवार ने स्विगी से ऑनलाइन खाने का ऑर्डर किया गया था। परिवार का कहना हैकि उन्होंने खाने के लिए आलू मटर, कढ़ी पकौड़ा, रोटियां और रायता मंगवाया था। लेकिन ढाबे के मालिक द्वारा गलती से नॉन वेज (मांसाहारी) भेज दिया गया। इसके बाद ग्राहक ममता ने मामले की शिकायत की और कहा कि वह ज़िंदगी में कभी भी नॉन वेज नहीं खाते। इस मामले की पुष्टि होने पर शंकर ढाबे के मालिक ने पहले गलती मानने से इनकार किया, लेकिन जब मीडिया की टीम पहुंची, तो उन्होंने माफी मांगी।

ग्राहक द्वारा घटना को लेकर ऑनलाइन स्विगी पर भी मामले की शिकायत की गई। मामले की जानकारी देते हुए ललित ने कहा कि उसकी मेडिकल की दुकान है। घर में कोई महिला के ना होने के कारण उसने शंकर ढाबे से वेज खाना ऑर्डर किया था। व्यक्ति ने कहा कि गुड़िया ने इसका ऑनलाइन ऑर्डर किया था, जिसके उनके पास सबूत है। इस मामले को लेकर जब ढाबे से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इसमें उनकी गलती नहीं है, डिलीवरी वालों के पास 2-2 ऑर्डर होते है।

ऐसे में वह उन्हें गलत ऑर्डर देकर चला गया। जिसके बाद ढाबे के संचालक के कहा कि डिलीवरी वालों के पास अधिक ऑर्डर होने के चलते वह दूसरा ऑर्डर उठाकर ले जाते है। पीड़ित ने कहा कि जब उनके पास ऑर्डर आता है तो वह ऑर्डर पर टैग लगाकर डिलीवरी वालों को नहीं पकड़ाते तो उन्होंने गलती मानने से इंकार कर दिया। जिसके बाद काफी देर बात ढाबा मालिक द्वारा कहा गया कि वह खाना उन्हें दोबारा भेज दिया जाएगा। ढाबा संचालक ने कहा कि वह किसी अन्य रेस्टोरेंट से खाना मंगवाकर भेज देता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *