इस इलाके में लगी आग, धूं-धूं-कर जला Transformer, देखें वीडियो

Written by

in

बदायूंः उत्तर प्रदेश में बदायूं के मोहल्ला कबुलपुरा में ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख पूरे इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

वहीं घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रांसफार्मर में आग ऐसे निकल रही थी कि मानों किसी ने लकड़ियों को आग लगाई हो। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं लोगों ने ट्रांसफार्मर को आग लगने की वीडियो बनानी शुरू कर दी और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

हालांकि ट्रांसफार्मर को आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं दमकल विभाग के कर्मियों का कहना है कि मोहल्ला कबुलपुरा में ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर उनके द्वारा समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *