सवारियों से भरी बस पलटी, कई यात्री घायल, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

Written by

in

टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी के घनसाली मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार चार धाम यात्रा पर आए गुजरात के यात्रियों की भरी बस अचानक सड़क पर पलट गई। इस घटना को लेकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर टिपरी से करीब 1.5 किमी आगे डबा खाले नामे तोके स्थान पर एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और तत्काल एक टीम को घटनास्थल पहुंची। बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं।

इन्हें 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव भेजा गया है। इसके अलावा करीब 15 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बस उत्तरकाशी से केदारनाथ जा रही थी। सभी यात्री गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *