1 जुलाई से बदल जाएगा ट्रेन टिकट बुकिंग सिस्टम, रेलवे ने किया एलान

Written by

in

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। रेलवे मंत्रालय ने घोषणा की है कि 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग केवल उन्हीं यूजर्स के लिए संभव होगी जिनके IRCTC अकाउंट आधार से लिंक हैं। इसके अलावा, आधार आधारित OTP प्रमाणीकरण भी अनिवार्य कर दिया गया है।

रेलवे मंत्रालय द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, 1 जुलाई से IRCTC की वेबसाइट या ऐप के जरिए सिर्फ आधार वैरिफाइड यूजर्स ही टिकट बुक कर पाएंगे। वहीं, 15 जुलाई 2025 से तत्काल टिकटों की बुकिंग के लिए आधार OTP अनिवार्य कर दिया जाएगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिन पहले इस संबंध में ट्वीट के जरिए जानकारी दी थी, जिसे अब औपचारिक रूप से लागू किया जा रहा है। रेलवे का यह फैसला तत्काल टिकट बुकिंग में हो रही फर्जीवाड़े और ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।

नए नियम के तहत रेलवे टिकट एजेंट अब तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने से 30 मिनट पहले तक कोई भी टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। गौरतलब है कि तत्काल टिकट के लिए एसी कोच की बुकिंग सुबह 10 बजे और स्लीपर कोच की बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू होती है।

कैसे करें IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक?

यदि आपका IRCTC अकाउंट अभी तक आधार से लिंक नहीं है, तो आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट पर जाएं और लॉगिन करें।
  2. अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  3. ‘My Account’ सेक्शन में जाकर ‘Link Your Aadhaar’ विकल्प पर क्लिक करें।
  4. वहां अपना आधार नंबर और नाम भरें।
  5. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP दर्ज करें और सब्मिट करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *