कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने रैंसरी में सुनी जन समस्याएं, मौके पर किया समाधान

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने रैंसरी पंचायत में जन समस्याओं को सुना व मौके पर समाधान के लिए प्रशासन को आदेश दिए। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों लोग अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर विधायक से मिलने पहुंचे। विवेक शर्मा ने न केवल समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना, बल्कि उनके शीघ्र समाधान का भरोसा भी दिलाया। जन समस्याओं को सुनने के बाद विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने बताया कि संपर्क मार्गों की मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण के लिए सरकार से फंडिंग की मांग पर सरकार धन स्वीकृत कर रही है। पानी की समस्या के समाधान के लिए हम ने पेयजल योजनाओं की डीपीआर तैयार करवा रहे है। विवेक शर्मा ने जनता से अपील की कि वह विकास कार्यों में सहयोग करें और अपनी समस्याओं को सीधे उनके पास लेकर आएं। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के हर नागरिक तक पहुंचने का प्रयास करेंगे और समस्याओं के समाधान में देरी नहीं होगी। विधायक ने कहा कि क्षेत्रीय विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने रैंसरी पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका ग्राम पंचायत प्रधान बलविंदर कौर ब्लॉक समिति सदस्य राजेश पूर्व वी डी सी सदस्य सुरेंद्र कुमार छिंदा बार्ड सदस्य कमल कृष्ण शादी लाल सोमा देवी महिला मंडल की उप प्रधान राकेश कुमारी सचिव सुषमा देवी गांव के गणमान्य लोग उपस्थित थे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *