Jalandhar News: Duggal Champ में गुंडागर्दी को लेकर एक्शन में आए DCP Dogra, एक काबू, देखें Live

जालंधर, ENS: थाना 3 के अंतर्गत आते मिलाप चौक पर सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। दरअसल, दुग्गल चांप पर ऑर्डर में देरी होने को लेकर निहंग बाणे में आए नौजवानों ने सरेआम तलवारें लहराते हुए दुकान पर हमला कर दिया। घटना में हमलावारों ने दुग्गल दुकान के मालिक तीनों भाईयों पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया। इस घटना को लेकर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है।

मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी नरेश डोगरा ने बताया कि इस घटना को लेकर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को काबू कर लिया गया है, जबकि अन्य व्यक्तियों के खिलाफ पीड़ित के बयानों के आधार पर बायनेम पर्चा दर्ज किया गया है। जिसमें 4 पर बायनेम और 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी ने कहाकि इस मामले में हमलावारों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। डीसीपी ने आश्वासन दिया है कि आज शाम तक अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सेंट्रल हलके के इंचार्ज नीतिन कोहली और शैरी चड्ढा सहित कई नेता आज फिर दुकान पर पहुंचे।

मामले की जानकारी देते हुए नीतिन कोहली ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हमलावारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने इस घटना को लेकर कड़े शब्दों में निंदा की है। कोहली ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को शहर का माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। वहीं डीसीपी नरेश डोगरा ने कहा कि निहंग बाणे में आकर इस तरह घटना को अंजाम देना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को काबू कर लिया गया है। वहीं अन्य हमलावारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जल्द ही अन्य हमलावारों को काबू कर लिया जाएगा। डोगरा ने कहा कि इस मामले में पुलिस की टीमें गठित कर दी गई है। जांच में पता चला है कि किसी गांव में रहने वाले व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि किसी को भी शहर का माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। वहीं शैरी चड्ढा ने कहाकि व्यापारी सब अपने है। ऐसे में किसी भी व्यापारी के साथ धक्का नहीं होने दिया जाएगा। शैरी ने कहा कि कोई भी व्यापारी किसी भी धर्म को मानता हो या किसी पार्टी के साथ हो, लेकिन वह पहले शहर के व्यापारी है और उनके साथ इस तरह का धक्का बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *