Punjab News: मशहूर Social Media Influencer की मौत, अस्पताल की पार्किंग से मिला शव, देखें Video

Instagram पर अश्लील Content डालने को लेकर गैंगस्टर से मिली थी धमकी

लुधियाना/बठिंडाः पंजाब की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव बीती रात को बठिंडा के आदेश अस्पताल की पार्किंग में खड़ी इओन कार में पड़ा मिला। बठिंडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए एसपी बठिंडा नरिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें बीती रात कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि आदेश अस्पताल की पार्किंग में एक कार खड़ी है जिसमें से बदबू आ रही है। कार में कोई संदिग्ध चीज की आशंका जताते हुए उन्होंने पुलिस को आने को कहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो इओन कार की पिछली साइड पर एक महिला का शव पड़ा था। अस्पताल स्टाफ के मुताबिक यह कार कल से यहां खड़ी थी। एसपी बठिंडा ने बताया कि उनकी टीम सभी पहलुओं से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। देखने से ऐसा लग रहा है कि हत्या कहीं और की गई है और शव को यहां लाकर छोड़ा गया है। बाकी स्थिति पोस्टमॉर्टम के बाद स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस ने जांच की तो युवती की पहचान पंजाब की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमर कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। अभी मामले की जांच की जा रही है। कमल लुधियाना की रहने वाली थीं। उनके इंस्टाग्राम पर 3.86 लाख फॉलोअर्स हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर विवादित और अश्लील रील बनाती थी। अश्लील कंटेंट को लेकर 7 महीने पहले आतंकी अर्श डल्ला ने कमल कौर को मारने की धमकी भी दी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *