Jalandhar के जीशान की गिरफ्तारी को लेकर गृह राज्यमंत्री ने किया खुलासा

जालंधर, ENS: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्न मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता माने जा रहे जीशान अख्तर को कनाडा में गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने दी थी। 22 साल के जीशान अख्तर को फर्जी पासपोर्ट के मामले में पकड़ा गया है। योगेश कदम ने बताया, “जीशान को कनाडा में गिरफ्तार किया गया है। हमने उसे भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारत लाकर उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।”

इससे पहले मंगलवार (10 जून) को खबर आई थी कि जीशान अख्तर को कनाडा में डिटेन कर लिया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच सूत्रों ने दावा किया कि उन्हें अख्तर के हिरासत में होने की जानकारी मिली थी। दरअसल, जीशान अख्तर बाबा सिद्धीकी की हत्या के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर वो विदेश कैसे गया होगा, उसने विदेश जाने के लिए फर्जी पासपोर्ट का सहारा लिया। पुलिस को शक है हो सकता है कि अख्तर नेपाल के रास्ते कैनेडा गया हो। मुंबई पुलिस के अनुसार, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अन्मोल बिश्नोई ने जीशान अख्तर और शुभम लोंकार को बाबा सिद्दीकी की हत्या की सुपारी दी थी। बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब तक इस मामले में 25 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

बता दें कि जीशान अख्तर पर पंजाब और महाराष्ट्र में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 7 अप्रैल को पंजाब में पूर्व बीजेपी मंत्री मनो कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले की साजिश में मुख्य आरोपी बताया गया है। 16 मार्च को यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले में भी उसका नाम सामने आया था। फरवरी 2025 में वायरल हुए एक वीडियो में जीशान ने दावा किया था कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी की मदद से उसने एशिया के बाहर एक देश में आश्रय प्राप्त कर लिया है। पुलिस ने वीडियो की पुष्टि की थी, लेकिन अन्य विवरणों की जांच जारी थी। भारत सरकार ने प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू कर दी है। यदि सब कुछ योजनानुसार चलता है तो जीशान अख्तर को जल्द ही भारत लाया जाएगा, जिससे गैंगस्टर नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय अपराधों की गुत्थियाँ और खुल सकती हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *