अतिक्रमण हटाने गई वन टीम पर हमला, बंधक बनाकर की मारपीट

Written by

in

छत्तीसगढ़ः अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला हो गया। वन माफियाओं ने टीम के सदस्यों पर डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर 2 घंटे तक बंधक बनाए रखा। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मुख्य आरोपी आशाराम हरदी जंगल में जेसीबी चला रहा था, वह अपनी जमीन छोड़कर वन विभाग की जमीन से पेड़ हटाकर अतिक्रमण कर रहा था, सूचना के बाद वन विभाग की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी।

जिसके बाद आरोपी अपने परिवार सहित 4-5 लोगों को वहां बुला लिया, महिलाओं को आगे किया और फिर कुल्हाड़ी से मारपीट की। डिप्टी रेंजर ने घटना का वीडियो बनाया था जिसे आरोपियों ने मोबाइल छीनकर डिलीट कर दिया, रिसाइकल में जाकर भी फुटेज हटा दिए। शिकायत के बाद 5 आरोपी हिरासत में ले लिए गए है। मारपीट में 2 डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा और अर्जुन यादव के घुटने और कलाई में चोट आई है। अन्य कर्मियों के हाथ पैर में भी गहरी चोट लगी है। सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपियों पर मारपीट, बलवा, अपहरण, सरकारी काम में बाधा, सहित कई धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। मुख्य आरोपी के 2 बेटे भी इसमें शामिल है जो पहले से ही अपराधी प्रवृत्ति के है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *