Jalandhar News: Alpha Scanning Centre के खिलाफ कार्रवाई ना होने पर परिजनों ने लगाया धरना, देखें Live

जालंधर, ENS: कपूरथला चौंक के पास स्थित Alpha Scanning Centre के डॉक्टर मंयक गुप्ता पर बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट के आरोप लगे है। इस मामले में स्कैन सेंटर में जमकर हंगामा हुआ। हालांकि स्कैन सेंटर द्वारा बाउंसर बुलाकर मामले को शांत करवाने के भी आरोप लगे है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से बात की गई। जिसके बाद इंसाफ ना मिलने पर अब परिजनों द्वारा कपूरथला चौंक में धरना लगा दिया है।

धरने के कारण लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी देते पीड़ित प्राण नाथ ने कहा कि वह किडनी स्कैन के लिए अल्फा सेंटर में आए थे। वहीं जांच अधिकारी जसंविदर का कहना हैकि वह दोनों पक्षों से बात कर रहे है। उन्होंने भी माना कि बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट होना निंदनीय है। परिवार ने मांग की है कि डॉक्टर को गिरफ्तार किया जाए। वहीं जांच अधिकारी जसंविदर का कहना हैकि वह दोनों पक्षों से बात कर रहे है। उन्होंने भी माना कि बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट होना निंदनीय है।

परिवार ने मांग की है कि डॉक्टर को गिरफ्तार किया जाए। परिजनों ने कहा कि काफी समय से पुलिस सेंटर में बैठी हुई है, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों ने कहा कि अब डॉक्टर द्वारा समझौता करने का दवाब बनाया जा रहा है। लेकिन पीड़ित परिवार इंसाफ की मांग पर अड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 घंटे से अधिक समय हो गया है, जिसके चलते अभी तक पुलिस द्वारा डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस धरने को लेकर लंबा जाम लग गया है।

बता दें कि पीड़ित प्राण नाथ ने कहा कि वह किडनी की स्कैन करवाने के लिए अल्फा स्कैन सेंटर में आए थे। इस दौरान उन्होंने स्कैन के लिए पैसों के बारे में पूछा तो लड़की ने कहा कि एक हजार रुपए है। जिसके बाद उसने कहा कि वह डॉक्टरों की कमिशन नहीं दे सकता है, जो पैसे बनते है वह दे देगा। जिसके बाद लड़की ने कहा कि डॉक्टर से बात करके बताते है। इस दौरान पीड़ित ने आरोप लगाए है कि स्कैन सेंटर के मालिक मंयक गुप्ता उसे कैबिन में बुलाकर मारपीट की। इस दौरान पैरों से उसका चश्मा भी कुचल दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *