राजा रघुवंशी मामले के बाद अब इस जगह शादी के 15 दिन बाद महिला ने किया पति का कत्ल

Written by

in

महाराष्ट्र: इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या का मामला अभी थमा नहीं है कि अब इस तरह की एक ओर घटना सामने आ गई। है। ताजा मामला महाराष्ट्र के सांगली से सामने आया है, जहां 27 वर्षीय पत्नी (राधिका लोखंडे) ने कथित तौर पर शादी के महज 2 सप्ताह बाद ही अपने पति की हत्या कर दी। न्यूज एजेंसी के अनुसार पुलिस ने बताया कि राधिका ने बुधवार रात करीब 12.30 बजे अपने 53 वर्षीय पति अनिल लोखंडे पर हमला किया, क्योंकि वह 15 दिन पुरानी शादी को पूरा करने पर जोर दे रहा था।

राधिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोखंडे दंपति सांगली जिले के कुपवाड़ तहसील में रह रहा था। उन्होंने बताया कि अनिल लोखंडे की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी जिसके बाद उसने ये शादी रचाई। पुलिस के अनुसार, लोखंडे की पत्नी शादी को पूरा करने पर जोर देने से नाराज थी। दोनों एक दूसरे के साथ पिछले 3 महीने से रह रहे थे, लेकिन 15 दिन पहले दोनों ने शादी की, हालांकी शादी के दौरान की कुछ रश्में बाकी रह गई थी, जिस वजह से दोनों के बीच तीखी बहस हुई।

कुपवाड़ पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, “गुस्से में आकर आरोपी राधिका ने अपने पति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। राधिका ने ये हमला तब किया जब वह बिस्तर पर सो रहा था।” उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करने के बाद उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *