Punjab News: Kangana Ranaut की कल रिलीज होगी Emergency Movie, SGPC करेंगी विरोध

Written by

in

अमृतसरः बॉलीवुड अभिनेत्री व भाजपा सासंद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का कल पंजाब भर के सिनेमा घरो में रिलीज होने जा रही है। वहीं कंगना की इस फिल्म को लेकर SGPC द्वारा विरोध करने का ऐलान किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म को रोकने के लिए SGPC के सभी सदस्य और कार्यकर्ता कल इन विभिन्न स्थानों पर एकत्र हो रहे हैं। जिसको लेकर बस स्टैंड के पास सूरज चंदा तारा सिनेमा घरो के बादर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का पूरा स्टाफ सुबह 9 बजे पहुंचेगा और इसका विरोध करेंगा।

इस दौरान मॉल ऑफ अमृतसर अल्फा वन स्थित धर्म प्रचार कमेटी कार्यालय और ट्रिलियम मॉल स्थित दरबार साहिब कार्यालय का पूरा स्टाफ भी मौजूद रहेगा। उनका कहना है कि Emergency फिल्म सिखों को बदनाम करने के उद्देश्य से सिख हत्याओं और नरसंहार को दबाकर सिख विरोधी एजेंडे के खिलाफ सिख समुदाय के खिलाफ जहर उगलने की भावना से राजनीतिक तरीके से बनाई गई है, जिसे कल सिनेमा घरों में रिलीज होने पर उनके द्वारा सख्त विरोध किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *