Plane Crash मामला: लंदन में शिफ्ट हो रहे थे डॉक्टर सहित परिवार के 5 सदस्य, हुए हादसे का शिकार

Written by

in

जयपुर: अहमदाबाद विमान हादसे में राजस्थान का एक पूरा परिवार भी शिकार हो गया। परिवार में कुल पांच लोग शामिल थे। जो लंदन जा रहे थे। अब तक हादसे में राजस्थान के कुल 10 जनों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें बांसवाड़ा के पांच, उदयपुर के चार और एक महिला यात्री बालोतरा जिले की रहने वाली है। इन दस लोगों में पांच बच्चे भी है। इनकी अभी तक कोई सूचना नहीं है। अभी तक की जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार परिवार मूलत: बांसवाड़ा के रहने वाला था। परिवार में डॉ. प्रतीक जोशी और डॉ. कामिनी जोशी पहले उदयपुर में ही कार्यरत थे। डॉ. प्रतीक ने वर्ष 2016 में लंदन शिफ्ट हो गए थे।

जानकारी के अनुसार एक माह पूर्व डॉ. कामिनी जोशी ने भी उदयपुर मेडिकल कॉलेज से इस्तीफा देकर लंदन पति के पास जाने वाली थी। डॉक्टर दंपती अपने तीनों बच्चों बेटी मिराया जोशी, बेटे नकुल और प्रद्यूत जोशी के साथ हादसे वाले विमान से लंदन जा रहे थे। नकुल और प्रद्यूत जुड़वां भाई बताए जा रहे हैं। अभी परिवार की और जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन हादसे के बाद बांसवाड़ा में दोनों परिवारों और उदयपुर में मेडिकल कॉलेज में शोक की लहर छा गई।

बालोतरा जिले के अराबा दुदावता की रहने वाली खुशबू कंवर भी विमान में यात्रा कर रही थी। खुशबू का विवाह 18 जनवरी को हुआ था। खुशबु के पति विपुल सिंह राजपुरोहित लंदन में चिकित्सक है। शादी के बाद वह पहली बार लंदन जा रही थी। हादसे की जानकारी के बाद से पूरा गांव सदमे में है। वहीं हादसे वाले विमान में चार यात्री उदयपुर के भी है। जिनमें रुदेड़ा गांव के वरर्दी चंद्र मेनारिया और रोहिडा गांव के प्रकाश चंद मेनारिया है। इनके अलावा उदयपुर शहर के मार्बल व्यापारी पिंकू मोदी के दो बच्चे भी विमान में सवार थे। जिनके नाम शगुन मोदी और शुभ मोदी बताया जा रहा है। यह लंदन में पढ़ाई करते हैं। अभी इस संबंध में और कोई जानकारी नहीं मिली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *