Punjab News: इस इलाके में फिर गुंडागर्दी, घर में परिजनों की पिटाई करके लगाई आग, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः जिले के थाना नेहियां वाला के अंतर्गत आने वाले गांव दान सिंह वाला के कोठे जीवन सिंह वाला में फिर से हमलावारों द्वारा गांव में एक घर में आग लगाने और परिवार की पिटाई करने का मामला सामने आया। आरोपियों ने निर्मल कौर के घर में घुसकर उनके पुत्र हरविंदर सिंह की पिटाई करने के अलावा घर के अंदर रखे सोफे और बिस्तरों को भी आग लगा दी।

जानकारी के अनुसार यह हमला पुरानी रंजिश के चलते हुआ बताया जा रहा है। वहीं, बठिंडा के एसपी जसमीत सिंह ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि कुछ युवक हथियार लेकर घर में जबरदस्ती घुसे और घर का सामान तोड़ने के बाद घर के अंदर रखे सोफे आदि सामान को आग लगा दी।

इस संबंध में थाना नेहियां वाला पुलिस ने निर्मल कौर के बयानों के आधार पर हैपी सिंह, रेशम सिंह, हनी सिंह, पिंका सिंह और पांच अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *