Punjab News: 2 मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के गांव पाहड़ा में 2 मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी शिव सिंह ने बताया कि 2 मोटरसाइकिलों की आपस में जबरदस्त टक्कर हुई थी जिसमें से एक मोटरसाइकलि चालक मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरे मोटरसाइकिल पर बैठे लोगों में से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति मजदूर थे और गांव पंढोरी के निवासी हैं। वह जिस व्यक्ति के घर काम कर रहे थे, उस घर का मालिक मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल लेकर गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *