Punjab के राज्यपाल कटारिया और पत्नी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Written by

in

शिमलाः पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और उनकी पत्नी शिमला में मौजूद है। जहां राज्यपाल और उनकी पत्नी की सेहत बिगड़ने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा हैकि राज्यपाल और उनकी पत्नी को शिमला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात पहले राज्यपाल की सेहत बिगड़ी थी, जिसके बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया था, लेकिन आज सुबह फिर से राज्यपाल और पत्नी की तबीयत बिगड़ गई।

जिसके बाद शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल पत्नी के साथ घूमने के लिए शिमला दौरे पर है। डॉक्टरों द्वारा दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। जहां राज्यपाल और उनकी पत्नी का हिमाचल के राज्यपाल उनका हालचाल जानने के लिए पहुंचे। कहा जा रहा हैकि सेहत में सुधार होने के चलते कुछ समय तक डॉक्टरों द्वारा उन्हें छुट्टी दी जा सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *