फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने 6 लोगों को मारी टक्कर, पिता-पुत्र सहित 3 की मौत

Written by

in

उज्जैनः आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी द्वारा 6 लोगों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हैं। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी मुताबिक, बड़नगर हाईवे पर बरगुंडासेरी रोड पर गुरुवार दोपहर नगर पालिका के फायर स्टेशन को आग लगने की सूचना मिली थी। आग बुझाने जा रही गाड़ी को ड्राइवर तेज गति से चला रहा था। इस दौरान ड्राइवर ने एक शख्स को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद गाड़ी पलट गई और घिसटती चली गई, जिसकी चपेट में 5 अन्य लोग आ गए। हादसे में घायल आवेश (2 ) और उसके पिता जितेंद्र सिंह (50) को गंभीर हालत में उज्जैन के चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। जबकि संतोष, महिला उजाला सिंह और तनीषा (3 वर्ष) का इलाज बड़नगर के अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड का ड्राइवर नशे की हालत में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। बड़नगर नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंगिया ने गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए और अन्य घायलों को 15-15 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही उनके इलाज का पूरा खर्च उठाने की बात कही है।डीएसपी एनएस परमार ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई थी, उन्हें हटाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। मौके से ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *