घूमने गए परिवार के साथ हुआ हादसा, खाई में XUV गिरने से युवा जोड़े सहित 3 घायल

Written by

in

लाहौलः हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में शुक्रवार सुबह हरियाणा के एक पर्यटक की XUV कार खड्ड में गिर गई। यह हादसा तेज़ रफ्तार के कारण हुआ, जिससे ड्राइवर स्टीयरिंग पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सड़क से 60 फीट गहरी खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में एक युवा जोड़े समेत 3 लोग घायल हो गए।

घायलों की पहचान रोहन सलूजा, उनकी पत्नी गायत्री सलूजा और साले साहिल पुजारा के रूप में हुई है, जो HR-98-G-9941 नंबर वाली गाड़ी में यात्रा कर रहे थे। तीनों पर्यटक बारालाचा पास जा रहे थे, जहां वे हादसे का शिकार हो गए। घायलों को केलांग से कुल्लू रैफर कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *