Punjab News: INFLUENCER कमल के कत्ल मामले में फरार Amripal Singh की धमकी को लेकर Deepika Luthra का आया बयान, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः बठिंडा में इंफ्लुएंसर कमल भाभी के कत्ल मामले में फरार अमृतपाल सिंह ने वीडियो जारी करके महिला को धमकी दी है। वहीं अमृतपाल सिंह द्वारा धमकी दिए जाने के मामले में पीड़िता दीपिका लूथरा मीडिया के सामने आईं। जहां दीपिका लूथरा ने कहा कि उसकी जान को खतरा है और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। दरअसल, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दीपिका लूथरा को निहंग सिंह अमृतपाल सिंह महिरो द्वारा आज सुबह जान से मारने की धमकी सोशल मीडिया पर दी गई है।

जिसके बाद दीपिका लूथरा और उनके परिवार में डर का माहौल है। कंपनी बाग इलाके में दीपिका लूथरा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखी जिसमें अमृतपाल सिंह महिरो उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से अमृतपाल सिंह महिरो से उनकी बातचीत हुई है, तब से उन्होंने कभी भी सोशल मीडिया पर गलत वीडियो अपलोड नहीं की हैं।

महिला ने कहा कि जिन वीडियो को लेकर अमृतपाल सिंह महिरो ने आपत्ति जताई थी, वे सभी वीडियो उन्होंने हटा दिए हैं। फिर भी अमृतपाल सिंह महिरो क्यों उन्हें निशाना बना रहे हैं। वहीं उसे क्यों निशाना बनाया जा रहा है, इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। महिला ने कहा कि इस संबंध में वे जल्द ही अमृतसर पुलिस को शिकायत देने जा रही हैं और पुलिस से मांग करती हैं कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *