चमत्कार! विमान हादसे के मलबे में सुरक्षित मिली भगवत् गीता, वीडियो वायरल

Written by

in

नई दिल्ली: अहमदाबाद विमान हादसे ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। इस हादसे में 241 लोगों की जान चली गई, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराने के बाद आग के गोले में बदल गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हादसे से जुड़ी कई भयानक तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रेस्क्यू टीम को एक भगवद गीता मिली।

उम्मीद जताई जा रही है कि कोई यात्री इस पवित्र ग्रंथ को अपने साथ लंदन ले जा रहा था। ध्यान देने वाली बात यह है कि जिस हादसे में विमान में मौजूद ज्यादातर सामान जलकर खाक हो गया, लेकिन वहां भगवद गीता पूरी तरह सुरक्षित रही। इसका एक भी पन्ना नहीं जला और यह पूरी तरह से पढ़ने योग्य है। गौरतलब है कि एयर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने वीरवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी।

लेकिन 2 मिनट बाद ही विमान एकदम से तेजी से नीचे आया और क्रैश हो गया। हादसे के बाद काले धुएं का गुबार आसमान में छा गया। विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश समेत कुल 230 यात्री सवार थे और 12 क्रू मेंबर्स थे। गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी इसी फ्लाइट में थे। मृतकों में उनका नाम भी शामिल है। सिर्फ एक यात्री विश्वाश कुमार रमेश की जान बची है। 11A सीट पर बैठे विश्वास हादसा होने से लगभग 30 सेकंड पहले तक प्लेन में थे। इमरजेंसी विंडो से कूदकर अपनी जान बचाई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *