सोनालिका ट्रैक्टर इंडस्ट्री ने जिला प्रशासन ऊना को भेंट किया ट्रैक्टर

Written by

in

खनन निरीक्षण और कृषि गतिविधियों में होगा उपयोग

ऊना/सुशील पंडित:  सोनालिका ट्रैक्टर इंडस्ट्री, होशियारपुर ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत शुक्रवार को जिला प्रशासन ऊना को एक डीआई-47 मॉडल ट्रैक्टर भेंट किया। इस ट्रैक्टर की अनुमानित कीमत 7.50 लाख रुपये है।

कंपनी के एचआर मैनेजर जितेंद्र सिंह ने उपायुक्त ऊना जतिन लाल को यह ट्रैक्टर उपायुक्त कार्यालय परिसर में औपचारिक रूप से सौंपा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव एवं सीपीओ संजय सांख्यान तथा कृषि अनुसंधान उपकेंद्र अकरोट के कृषि विज्ञानी सौरभ शर्मा भी उपस्थित रहे।

उपायुक्त जतिन लाल ने कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ट्रैक्टर कृषि अनुसंधान उपकेंद्र अकरोट की विभिन्न गतिविधियों में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही, खनन निरीक्षण जैसे प्रशासनिक कार्यों में भी यह वाहन पुलिस विभाग के लिए उपयोगी रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रशासन और औद्योगिक संस्थाओं के बीच इस प्रकार की साझेदारी से न केवल संसाधनों में वृद्धि होती है, बल्कि जनहित के कार्यों में भी नई गति मिलती है। उपायुक्त ने सोनालिका ट्रैक्टर इंडस्ट्री के इस सहयोग को सराहनीय बताया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *