चुरुडू-लोहारली और गगरेट-ईसपुर-ऊना मार्ग पर नियत अवधि के लिए यातायात प्रतिबंधित

Written by

in

चुरुडू-लोहारली और गगरेट-ईसपुर-ऊना मार्ग पर नियत अवधि के लिए यातायात प्रतिबंधित

ऊना/सुशील पंडित:  उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि उपमंडल अंब और गगरेट में कुछ प्रमुख सड़कों पर आवश्यक निर्माण कार्यों के चलते निर्धारित अवधि तक जनहित में यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि चुरुडू-लोहारली सड़क पर यातायात 14 जून से 11 जुलाई तक पूर्णतः बंद रहेगा। इस दौरान स्वां नदी पर पुल निर्माण कार्य किया जाएगा। इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों को नंदपुर से कुठेरा जसवाला तथा कुठारी से टटेहरा के वैकल्पिक मार्गों से आवागमन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इसी प्रकार, गगरेट-ईसपुर-ऊना मार्ग पर 16 जून से 18 जून तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उपायुक्त ने बताया कि यह निर्णय गगरेट कस्बे में सीवरेज उपचार संयंत्र को मुख्य सीवरेज लाइन से जोड़ने के लिए लिए गए कार्यों के चलते लिया गया है। यह कार्य गगरेट डाकघर, गगरेट चौक, सेवा सिंह मार्ग, कलोह चौक और पक्का परोह (अशोका शटरिंग के पास) जैसे स्थानों पर किया जा रहा है। उक्त अवधि के दौरान गगरेट-ईसपुर-ऊना मार्ग पर यात्रा करने वाले वाहन शिवाबाड़ी से कलोह बाईपास सड़क के वैकल्पिक मार्ग से गुजर सकेंगे।
उपायुक्त ने जनता से असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *