Himachal News: दोपहिया वाहन चालकों पर सख्ती, चालान की तैयारी

Written by

in

ऊना /सुशील पंडित: जिला ऊना में पुलिस प्रशासन ने यातायात नियमों को लेकर सख्त कार्रवाई के मूड में है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि अब यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन में दोपहिया वाहन चालकों को लेकर पुलिस ने सोमवार से चालान करने की रूपरेखा तैयार कर ली है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया और डीएसपी अजय ठाकुर के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, ऊना शहर और आसपास के क्षेत्रों में दोपहिया वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस टीम विभिन्न चौराहों और मुख्य सड़कों पर वाहन चालकों को रोककर हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, उसके फायदे और दुर्घटना में इससे मिलने वाली सुरक्षा के बारे में जानकारी दे रही है। खास बात यह है कि अब पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

उन्होंने बच्चों बताया कि हेलमेट का उपयोग न करने से होने वाले गंभीर सड़क हादसों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि यह अभियान किसी को दंडित करने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाने के लिए चलाया जा रहा है। दोपहिया वाहन चालकों को दोनों सवारों के लिए हैल्मेट अनिवार्य के लिए प्रेरित किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *