पीरनिगाह रोड स्थित होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल मालिक पर मामला दर्ज

Written by

in

ऊना/ सुशील पंडित:  जिला ऊना के पीरनिगाह रोड पर स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का सीआईए पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने होटल मालिक रवि कुमार, निवासी बहडाला व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर शाम सीआईए के निरिक्षक मस्त राम को गुप्त सूचना मिली कि पीरनिगाह रोड़ पर स्थित होटल का रिसेप्शनिस्ट एवं मालिक रवि कुमार निवासी वहडाला अपने उक्त होटल के कमरों को वैश्या गृह के रूप में प्रयोग कराता है तथा पैसा लेकर लड़कियों को कुछ पैसों का लालच देकर अवैध देह व्यापार के लिए इस्तेमाल करता है। व इसी होटल में खुद व लड़कियों से देह व्यापार करवाता है, सूचना के आधार पर पुलिस अधिकारी ने टीम सहित गुडलक होटल में छापामारी की तो मौके पर होटल से सात लडकियों को रैसक्यू किया व दो लोगों रवि कुमार निवासी वहडाला व एक अन्य के विरुद्ध वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत महिला थाना ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *