Haryana News: दोस्त को सुपारी दे पिता की करवाई हत्या, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

Written by

in

रेवाड़ी: गांव ठोठवाल में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बेटे ने ही अपने दोस्त को पिता की पाँच लाख रुपया की सुपारी देकर हत्या करवा दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों की पहचान रवि निवासी गांव ठोठवाल और उसके दोस्त कृष्ण निवासी पुंसिका के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद करने में जुटी हुई है।

रेवाड़ी सिटी डीएसपी जोगिंद्र शर्मा के अनुसार 11 जून को ठोठवाल गांव के खेतों में बीर सिंह का शव मिला था। शुरुआत में बेटे रवि ने किसी जंगली जानवर के हमले का दावा किया, लेकिन पोस्टमार्टम में सामने आया कि बीर सिंह की गर्दन पर चाकू से चार वार किए गए थे। पुलिस हत्या का पता चलने के बाद टेक्निकल ढंग से जाँच शुरू कर दी तो जांच में सामने आया कि बीर सिंह ने हाल ही में 5 एकड़ जमीन बेचकर करीब 2.5 करोड़ रुपये प्राप्त किए थे।

इसी को लेकर पिता-पुत्र में विवाद चल रहा था। रवि को अपने ससुर के इलाज के लिए 50 लाख रुपये चाहिए थे, लेकिन पिता के मना करने पर उसने हत्या की योजना बना डाली। रवि ने अपने दोस्त कृष्ण को 5 लाख की सुपारी दी। कृष्ण ने बीर सिंह को खेत में बुलाकर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद रवि ने खुद शव मिलने की सूचना दी और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस जाँच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों आरोपित रिमांड अधीन है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *