Haryana News: Coaching Centre में लगी आग, मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की 2 गाड़ियां

Written by

in

हरियाणाः सुबह-सुबह आकाश इंस्टीट्यूट की बिल्डिंग में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। धुआं उठता देख लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया। मौक पर पहुंची फायर बिग्रेड की 2 गाड़ियां ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग सुबह करीब 8 बजे रोहतक गेट स्थित कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लगी थी। जिस समय यह आग लगी, उस समय कोचिंग सेंटर में कोई भी बच्चा नहीं था। जिस फ्लोर पर आग लगी उसमें फर्नीचर का सामान रखा था। जो आग लगने के कारण जल गया। सिविल लाइन थाना एसएचओ सुमित कुमार बताया कि सूचना मिली थी कि रोहतक गेट स्थित आकाश इंस्टीट्यूट में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल विभाग की 2 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर जल्दी ही नियंत्रण कर लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *