अनियंत्रित बाइक से गिरे युवक, 1 की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Written by

in

गिरिडीहः मेन रोड पर कारोडीह कस्तूरबा विद्यालय के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर 20 वर्षीय युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान उमेश यादव के रूप में हुई है। इस दौरान उसका साथी विकास यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, उमेश निवासी गांव कारोडीह और उसका साथ विकास पल्सर बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान कस्तूरबा विद्यालय के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में उमेश को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही जमुआ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी मणिकांत ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *