Social Media Influencer Kamal Kaur हत्या कांड में मुख्य आरोपी के खिलाफ Lookout नोटिस जारी

Written by

in

बठिंडा: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अमितपाल सिंह महिरो के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। यह नोटिस देश के सभी डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बंदरगाहों और अन्य सीमाई चेकपॉइंट्स पर भेजा गया है ताकि आरोपी देश छोड़कर फरार न हो सके।

पुलिस आरोपी अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी देश छोड़कर भाग सकता है, इसलिए उसके सभी संभावित भागने के रास्तों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एसएसपी अमनीत कौंडल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। हालांकि उन्होंने इसकी आधिकारिक कॉपी साझा करने से इनकार किया। पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं और इस हत्या कांड से जुड़े हर पहलू से जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *