67 मंजिला Tiger Tower में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

Written by

in

मरीना: दुबई के मरीना इलाके में 67 मंजिला एक ऊंची इमारत में रात करीब 9:30 बजे भीषण आग लग गई। गल्फ न्यूज के मुताबिक, आग इतनी भयानक थी कि बिल्डिंग के नीचे से ऊपर तक लपटें फैल गई थी। चारों तरफ धुआं ही धुआं था। दुबई सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू कर दिया। पूरी रात चले ऑपरेशन में टीमों ने बिल्डिंग में रहने वाले 3,800 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आग में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ है। आग ने मरीना पिनेकल को अपनी चपेट में ले लिया, जिसे टाइगर टॉवर के नाम से भी जाना जाता है।

67 मंजिला बिल्डिंग का नाम मरीना पिनेकल है। हादसे में किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है। इमरजेंसी सेवाओं की तुरंत लिए गए एक्शन की हर जगह तारीफ हो रही है। डीएमओ ने कहा, “नियंत्रण उपाय लागू हैं और स्थिति को अग्निशमन दल द्वारा पूरी तरह से कंट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब मरीना पिनेकल में आग लगी है। साल 2015 में 47वीं मंजिल पर रसोई में लगी आग 48वीं मंजिल तक फैल गई थी। यह टावर The Torch के पास भी स्थित है, जो एक और गगनचुंबी इमारत है, जिसमें 2015 और 2017 में आग लग गई थी। दुबई सिविल डिफेंस ने तेजी से और लोगों को निकाला। अग्निशमन कर्मियों ने पालतू जानवरों सहित निवासियों को सीढ़ियों और लिफ्टों से सुरक्षित बाहर निकाला, जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *