Punjab News: इस इलाके में प्रशासन की कार्रवाई, गिराया 4 मंजिला मकान, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः पंजाब सरकार की युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। जिसके तहत थाना डिवीजन नंबर-2 के अंतर्गत आने वाले इलाके में पुलिस ने कार्रवाई करते एक नशा तस्कर के घर पर कार्रवाई करते बुलडोजर चलाया है। मामले की जानकारी देते लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के ने बताा कि नशा तस्कर की पहचान गुरपाल के रूप में हुई है।

आरोपी पर नशे को लेकर करीब 9 मामले दर्ज हैं। गुरपाल की ओर से मकान पर अवैध कब्जा कर रखा था। जिसको लेकर निगम ने कई बार उसे नोटिस भी भेजे थे। जिसके बाद आज कार्रवाई करते मकान का बड़ा हिस्सा गिर दिया गया है। सीपी ने बाताया कि आरोपी काफी समय तक जेल में रह चुका है। अब जेल से बाहर है और हिमाचल में रह रहा है। उसने यह माकान गैर कानूनी तौर पर किराए पर दे रखा था। आरोपी गुरपाल आभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने बताया कि युद्ध नशे विरुद्ध तहत आज 2 जगहों पर कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *