जंगलचट्टी में भूस्खलन से एक की मौत, केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा स्थगित, देखें वीडियो

Written by

in

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में जंगलचट्टी के पास हुई भारी बारिश के चलते पहाड़ों से बहकर मलबा आ गया। मलबे की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के चलते सोनप्रयाग से केदारनाथ जाने वाले रास्ते पर पैदल यात्रा स्थगित की गई है। लैंडस्लाइड क्षेत्र में फंसे तीर्थयात्रियों को पुलिस अब नीचे की तरफ भिजवा रही है।

उत्तराखंड की रुद्रप्रयाग पुलिस ने ट्वीट किया जिसमें कहा गया है कि, “जंगलचट्टी के पास खड्ड में मलबा और पत्थर गिरने से केदारनाथ धाम जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने वाले मार्ग को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। पैदल मार्ग से यात्रा करने वाले श्रद्धालु जिनमें सड़क क्षतिग्रस्त होने से पहले केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो चुके श्रद्धालुओ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *