तनोह मैं विकसित भारत संकल्प के दौरान मोदी पर जताया विश्वास 

Written by

in

मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबों को कई कल्याणकारी योजना का मिला लाभ 

कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की ली शपत

ऊना/सुशील पंडित: मोदी सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण की 11 वर्ष पूर्ण होने पर कुटलैहड भाजपा मंडल की ओर से विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन ग्राम पंचायत तनोह में किया गया.। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा  मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलागड ने की तथा विशेष  अतिथि के रूप में कुटलैहड के पूर्व में रहे विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ  नेता देवेंद्र भुट्टो ने शिरकत की ।इस अवसर पर भुट्टो ने प्रधानमंत्री मोदी की 11 वर्ष  के कार्यकाल की उपलब्धियों को विस्तार से आए हुए अतिथियों के समक्ष रखा। ऐसे में स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान योजना, किसान सम्मन निधि, नारी बंधन अधिनियम 370, 35, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक,जैसी उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत में ग्राम  पंचायत की ओर से पूर्व विधायक भुट्टो का शाल और टोपी देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में वक्त अमरनाथ शर्मा  ने 2024 के उपचुनाव में पार्टी के प्रति भीतर घातियों की घोर निंदा की, तत्पश्चात एससी मोर्चा सचिव सूरम सिंह और सुभाष शास्त्री ने भी भाजपा के बड़े नेताओं जो आज भी काम करने की बजाय सिर्फ टिकट की बात कर रहे हैं उनकी निंदा की।

इसके अलावा कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ता  को सम्मानित करने के साथ ही लगभग तीन दर्जन लोगों को भाजपा में शामिल भी करवाया गया। इनके द्वारा पार्टी में शामिल होते ही पार्टी की अच्छी नीतियों एवं गरीब के उत्थान के लिए कार्य करना व महिलाओं को सम्मान देना, तथा भुट्टो की विधानसभा के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चलना भाजपा में शामिल होना है। इस मौके पर सुरम सिंह,उप प्रधान लठियानी निर्मल सिंह, रमेश चंद,सुरेश कुमार, अनिल कुमार, संजीव कुमार, डॉक्टर किशोरी लाल पूर्व उप प्रधान, चरण दास,तरसेम लाल पूर्व बीडीसी मेहर चंद,सुखदेव सिंह,शमशेर सिंह, रिटायर्ड जेई राजकुमार,सुदर्शन शर्मा,अश्विनी कुमार, ज्योति प्रकाश, पूर्व जिला परिषद सदस्य करमचंद, विद्युत विभाग से रिटायर जेई प्रीतम चद, मदन लाल, नरेंद्र कुमार,राकेश कुमार, भाग सिंह,ओंकार सिंह, उप प्रधान मदनलाल, हंसराज नेहरू, रिखी राम,प्रकाश चंद,  जसवीर सिंह, एवं ग्राम पंचायत तनोह के महिला मंडल की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *