Punjab News: प्रवासियों के झगड़े में पुलिस से मारपीट, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: पंजाब पुलिस अक्सर किसी वजह से सुर्खियों में रहती है और कई बार पुलिस द्वारा लोगों से धक्का करने के वीडियो भी सामने आए हैं। लेकिन अमृतसर के थाना सदर के अंतर्गत आने वाले इलाके में पुलिस के साथ ही स्थिति तनावपूर्ण हो गई और जब प्रवासियों के दो पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने गई पुलिस के साथ मारपीट शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार एक लड़की ने पुलिस के साथ मारपीट शुरू कर दी।

जिसके बाद थाना सदर से की पुलिस टीम ने मौके पर पहुँच कर प्रवासियों को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में तुंग बाला मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उनकी गली में प्रवासियों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था और दोनों पक्ष बैठकर राजीनामा कर रहे थे। इस दौरान काफी हंगामा हुआ जिसका पता चलते ही जब पुलिस पहुंची, तो प्रवासियों ने पुलिस के साथ मारपीट शुरू कर दी।

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि इलाके में काफी खौफ का माहौल है। यह प्रवासी अक्सर झगड़ा करते रहते हैं और लोगों की मांग है कि इन प्रवासियों को यहां से कहीं और भेजा जाए। वहीं जब इस संबंध में सदर थाने की पुलिस से बात करना चाही, तो पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बना कर रखी। 18 घंटे बाद पुलिस ने कलंदरा काटकर कलंदर कॉपी जनतक कर दी। लेकिन पुलिस से मारपीट के बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *