Live-in-Relationship में BJP की पूर्व प्रधान को परिजनों ने पीटा, उप-प्रधान के साथ था चक्कर

Written by

in

राजस्थान: कामां पंचायत समिति की पूर्व प्रधान को परिजनों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए रचना जाटव वासी कामां के नगला गांव गोपीनाथ ने बताया कि वह साल 2017 से 2020 तक वह बीजेपी पार्टी की ओर से प्रधान पद पर रही है। 4 साल पहले वह घर छोड़ कर कामां पंचायत समिति में पूर्व उप प्रधान बुधराम यादव के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी थी।

जिसके बाद उसने डेढ़ साल पहले अलवर से कामां में कोसी रोड़ पर कमरा लेकर पढ़ाई करनी करनी शुरू कर दी। आज उसके पिता गिर्राज, माता महाराजी, भाई पूरन, राजकुमार, दशरथ, दीपक कोसी रोड स्थित कमरे पर आए। परिजनों ने पहले उसे घर साथ ले जाने के लिए मनाया। लेकिन जब उसने मना किया तो परिजनों ने सिर दीवार पर और पैर पर पत्थर दे मारा।

रचना के शोर मचाने पर आसपास के लोग कमरे पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते बुधराम घायल रचना को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा उसका इलाज किया जा रहा है। मामला पारिवारिक होने के कारण रचना और बुधराम ने भी तक पुलिस मे शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *