6.1 तीव्रता से लगे भूकंप के झटके, चट्टानों से उठा धूल और रेत का गुबार

Written by

in

पेरूः दक्षिण अमेरिकी देश पेरू (Peru) में रविवार की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, पांच अन्य घायल हो गए। राजधानी लीमा और उसके आसपास लैंडस्लाइड हुआ और धूल और रेत का गुबार उठा। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप रविवार की दोपहर से कुछ पहले आया, जिसका केंद्र लीमा से सटे बंदरगाह शहर कैलाओ से लगभग 30 किलोमीटर दूर था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता थोड़ी कम यानी 5.6 मापी।

राष्ट्रीय पुलिस ने बताया कि भूकंप से लीमा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जब एक दीवार उसकी कार पर गिर गई। स्थानीय चैनल लैटिना द्वारा प्रसारित फुटेज में दिखाया गया कि राजधानी के कई हिस्सों में भूस्खलन देखा गया। अधिकारियों ने कहा कि भूकंप के तेज़ झटकों के बावजूद सुनामी की चेतावनी नहीं दी गई है। राष्ट्रपति दीना बोलुआर्ट ने निवासियों से शांत रहने का आग्रह किया और लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रशांत तटरेखा को कोई खतरा नहीं है।

आपातकालीन संचालन केंद्र ने लीमा में पांच लोगों के घायल होने की सूचना दी। भूकंप के कारण लीमा में खेले जा रहे एक प्रमुख फुटबॉल मैच को भी स्थगित करना पड़ा। बता दें कि पेरू 34 मिलियन लोगों का घर है और यह तथाकथित रिंग ऑफ फायर पर स्थित है, जो प्रशांत बेसिन के आसपास तीव्र भूकंपीय और ज्वालामुखी गतिविधि का एक क्षेत्र है। इस वजह से पेरू में हर साल औसतन कम से कम 100 भूकंप आते हैं। पेरू में पिछला बड़ा भूकंप, 2021 में अमेज़न क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता 7.5 थी, जिसमें 12 लोग घायल हुए थे और 70 से अधिक घर नष्ट हो गए थे। पेरू के उत्तरी अंकाश क्षेत्र में 1970 में आए विनाशकारी भूकंप में लगभग 67,000 लोग मारे गए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *