Jalandhar News: थाना 3 के SHO Anil Kumar लाइन हाजिर, इन्हें मिली अब जिम्मेदारी

जालंधर, ENS: मिलाप चौक के नजदीक कुछ दिन पहले दुग्गल चांप के मालिकों पर निहंग बाणें में आए सिंहों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में हमलावारों ने जमकर दुकान में तोड़फोड़ की। इतने दिन बीत गए लेकिन अभी तक सिर्फ 2 लोगों को ही पुलिस काबू कर पाई है। वहीं घटना को लेकर थाना नंबर 3 के एसएचओ अनिल कुमार पर गाज गिर गई है।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने थाना 3 के एसएचओ अनिल कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। उसकी जगह सब इंस्पेक्टर रजिंदर सिंह को थाना मुखी के रूप में तैनात किया गया है। इस कार्रवाई को लेकर भले ही पुलिस कमिश्नर की ओर से रूटिन की कार्रवाई बताई जा रही है।

जबकि घटना वाले दिन ही रेस्टोरेंट मालिक और अन्य लोगों ने थाने में जानकर थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी का तबादला करने की मांग की थी। वहीं अब पुलिस कमिश्नर की ओर से थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया था। सूत्रों का दावा है कि एसएचओ अनिल कुमार र लापरवाही के आरोप लगा कर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *