Stock Market: इजरायल-ईरान के बीच Global Market में अनिश्चितता, Sensex और Nifty में हलकी तेजी

Written by

in

बिजनेसः इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के कारण ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बनी हुई है। घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन हरियाली दिखी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 288.79 अंक चढ़कर 81,407.39 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 98.9 अंक चढ़कर 24,817.50 पर पहुंच गया। ऐसे ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे गिरकर 86.22 पर आ गया। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज एनर्जी, IT और FMCG शेयर्स में बढत है। वहीं बैंकिंग और ऑटो शेयर्स दबाव में कारोबार कर रहे हैं।

ओसवाल पंप्स के IPO में निवेश का मौका
पंप और मोटर बनाने वाली कंपनी ओसवाल पंप्स का IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग 13 जून से ओपन हो गया है। निवेशक इसमें 17 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। कंपनी के शेयर 20 जून को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। ओसवाल पंप्स IPO के जरिए कुल ₹1,387.34 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें से ₹890 करोड़ के नए शेयर (फ्रेश इश्यू) जारी किए जाएंगे और ₹497.34 करोड़ के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *