Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पर मनाया स्थापना दिवस, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब पर स्थापना दिवस श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। उपरांत श्री अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी मलकीत सिंह ने मीडिया से बातचीत करते स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। ज्ञानी मलकीत सिंह ने कहा कि अमृतपाल मेहरों द्वारा अश्लीलता फैलाने वाली महिला का कत्ल करवाया गया, वह सही कदम था।

उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग अपनी असली पहचान छुपाकर दूसरे धर्मों को बदनाम करते हुए लचरता फैला रहे हैं, जो अस्वीकार्य है और धर्म के खिलाफ है। स्थापना दिवस के दौरान हजारों संगतों ने दरबार साहिब में हाजिरी भरी और अकाल तख्त साहिब के इतिहास को याद किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *