Punjab News: अब इस इलाके में चली गोलियां, एक नौजवान घायल, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः जिले के भटिया वाली बसती में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक नौजवान घायल हो गया। वहीं घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर पहुंचे एसएचओ जतिंदर सिंह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। इस घटना में 2 नौजवानों को मौके से काबू कर लिया गया, इनकी आपस में पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

वहीं घटना में घायल नौजवान की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया है। दूसरी ओर एसएचओ जतिंदर सिंह का कहना है कि नौजवान के गोली छूकर निकली है। इस घटना में तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया, जल्द उसे भी काबू कर लिया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले भी जिले में 2 पक्षों में गोलियां चलने की घटना सामने आई थी। जिसमें सरेआम नौजवानों ने टैटू की दुकान पर जाकर नौजवान पर गोलियां चलाई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन बार-बार गोलियां चलने से लोगों में भय का माहौल पाया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *