Punjab News: इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को मिली पुलिस सुरक्षा, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को लेकर अमृतपाल सिंह मेहरो की ओर से लगातार धमकियां दी जा रही है। इस मामले को लेकर दीपिका लूथरा ने पुलिस को शिकायत दी। इस दौरान पुलिस से दीपिका ने पुलिस सुरक्षा की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने अमृतपाल सिंह मेहरो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। लेकिन दूसरी ओर दीपिका लूथरा को बीते दिन फिर से ई-मेल की ओर से धमकी दी गई।

वहीं पुलिस अधिकारियों ने दीपिका लूथरा को पुलिस सुरक्षा प्रदान कर दी है। दीपका लूथरा 2 पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए दिए गए। दीपिका लूथरा के घर के बाहर 2 पुलिस कर्मी तैनात किए गए। बताया जा रहा हैकि हिंदू नेता गुरसिमरन सिंह मंड को आज दीपिका लूथरा से मिलने के लिए जाना था, लेकिन पुलिस गुरसिमरन सिंह मंड को दीपिका लूथरा के घर जाने की इजाजत नहीं दे रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *