Jalandhar News: सरकारी स्कूल के साथ इमारत में ठेका खुलने को लेकर हुआ विरोध, दिया मांग पत्र

जालंधर, ENS: कैंट के केंद्रिय विद्यालय-1 के साथ इमारत में शराब का ठेका खुलने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। जहां स्टूडेंट्स ने सरकारी स्कूल के साथ शराब का ठेका खुलने का विरोध किया है। स्टूडेंट्स का कहना है कि उनके स्कूल के साथ दोनों ओर शराब का ठेका खोल दिया गया है। वहीं इस मामले को लेकर कैंट के रहने वाले वरिंदर कुमार पुत्र श्री रतन लाल ने डिप्टी कमिश्नर को लिखित में शिकायत भी दी है।

जिसमें वरिंदर कुमार ने कहा कि उसने कैंट बोर्ड स्कूल के गेट के सामने नए खुले शराब के ठेके को लेकर आपत्ति जताई हैं। उनका कहना है कि स्कूल के सामने शराब का ठेका खोलना समाज में गलत संदेश देना है। यह छात्रों के जीवन को प्रभावित करता है। शिकातयतकर्ता नेक हा कि यह शराब का ठेका स्कूल के कैंपस कैंटीन की तरह दिखता है। छात्र के जीवन भविष्य को ध्यान में रखते हुए वरिंदर ने प्रशासन से अपील की है कि उक्त शराब के ठेके को कैंट बोर्ड स्कूल के सामने स्थानांतरित किया जाए या बंद करवाया जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *