Jalandhar News: इस इलाके से मिसाइल का टुकड़ा हुआ बरामद

जालंधर, ENS: भारत-पाकिस्तान के हुए युद्ध के दौरान दोनों देशों की ओर से हमले किए गए थे। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान के आंतकी ठिकानों पर मिसाइलें दागकर उन्हें धवस्त कर दिया था। वहीं पाकिस्तान की ओर से ड्रोन अटैक और मिसाइलों को भारत ने एयर डिफैंस सिस्टम की मदद से हवा में ही धवस्त कर दिया था। इस दौरान कई जगहों पर पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइले के टुकड़े बरामद किए गए थे। जिसमें जालंधर से भी ड्रोन के टुकड़े बरामद हुए थे। भले ही अब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव खत्म हो गया है।

लेकिन ड्रोन और मिसाइल के टुकड़े मिलने का मामला अभी तक खत्म नहीं हुआ है। वहीं आज भोगपुर में मिसाइल का टुकड़ा बरामद हुए है। दरअसल, भोगपुर के पास से किसान के मक्की के खेत से मिसाइल का हिस्सा बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार ये टुकड़ा भोगपुर के गांव जमालपुर के पास से बरामद किया गया है। मिलाइस का टुकड़ा मिलते ही किसान रेरू (जालंधर) अमरजीत सिंह ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस स्टेशन भोगपुर के अधिकारियों को दी। जांच के लिए एक टीम किसान के खेत में पहुंच गई थी।

जांच के लिए पहुंचे थाना भोगपुर के एसएचओ रविंदर पाल सिंह ने मामले की जानकारी तुरंत सेना के साथ साझा कर दी थी। जिसके बाद जांच के लिए भारतीय सेना की एक टुकड़ी आदमपुर एयरबेस से जांच के लिए भोगपुर के गांव जमालपुर पहुंची। सेना के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जब मिसाइल के टुकड़े की जांच की तो उसमें किसी प्रकार की ज्वलनशील और धमाका करने वाले वस्तु नहीं बरामद की गई। जिसके बाद भारतीय सेना के अधिकारी उक्त मिसाइल के टुकड़े को कब्जे में लिया और वहां से रवाना हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *