Punjab News: नशा तस्करों के 2 घरों पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार प्रशासन द्वारा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं सिविल प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर अवैध कब्जा करके बनाए गए दो घरों पर पंचायती कार्रवाई की। दरअसल, आज जिले के धोबियाना बस्ती, गली नंबर एक में नशा तस्कर द्वारा नशा बेचकर बनाए गए 2 घरों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जहां पुलिस फोर्स तैनात की गई, वहीं दूसरी ओर सिविल प्रशासन भी मौजूद रहा।

जिन्होंने मकान मालिक को खाली करने के लिए पहले लगातार नोटिस भी दिए थे, लेकिन मौके पर घर खाली ना करने पर आज प्रशासन की ओर से बुलडोजर चलाकर घर को धवस्त कर दिया गया। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान घर के सामान को भी नुकसान पहुंचा है। जबकि कीमती सामान को लेकर पहले ही मकान मालिक द्वारा निकाल लिया गया था। इस मौके पर पहुंचे एसपी सिटी नरिंदर सिंह और एसडीएम बलकरन सिंह ने बताया कि पुड्डा विभाग की ओर से पहले भी इन घरों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।

लेकिन घरों को खाली ना करने के चलते आज प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई करते हुए 2 घरों पर बुलडोजर चलाया गया। वहीं इमारतों को ध्वस्त करने के दौरान घर की कई महिलाएं कैमरे के सामने आईं, जिन्होंने स्पष्ट किया कि उन पर अब नशा तस्करी का कोई मामला दर्ज नहीं है। पहले उन पर नशा तस्करी का मामला दर्ज था, लेकिन अब नहीं पता कि प्रशासन की ओर से उनके घर तोड़ने की कार्रवाई क्यों की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *