Haryana News: पंचायत उपचुनाव में 830 सीटों पर 73.25% हुई वोटिंग, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूलाः हरियाणा में पंचायत उपचुनाव के लिए 15 जून को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 830 सीटों के लिए चुनाव आयोजित किए गए। इनमें से 56 पंच, 61 सरपंच, 8 पंचायत समिति सदस्य और 1 जिला परिषद सदस्य की सीटों पर मतदान हुआ, जबकि शेष सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 73.25% दर्ज किया गया, जिसे चुनाव आयुक्त ने संतोषजनक और लोकतंत्र के प्रति ग्रामीणों की जागरूकता का प्रतीक बताया।

उन्होंने बताया कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुआ और सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। धनपत सिंह ने बताया कि सिरसा की कलावली पंचायत सीट, जिस पर अदालत की रोक थी, वहां अब 29 जून को मतदान और 30 जून को मतगणना कराई जाएगी। इसके अलावा, 7 सरपंच और 6 पंच की सीटों पर अभी भी अदालती स्थगन लागू है, इसलिए वहां चुनाव फिलहाल नहीं हो सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *